
बिहार में शिक्षकों की छुट्टियों में 5 दिन की कटौती, 2027 का कैलेंडर जारी होते ही सोशल मीडिया पर नाराजगी
बिहार में वर्ष 2027 के लिए जारी शिक्षक अवकाश कैलेंडर में पिछले वर्ष की तुलना में 5 दिनों की कमी की गई है। वर्ष 2026 में रविवार घटाकर 65 दिन का अवकाश था, जबकि 2027 में यह 60 दिन रह गया है। गर्मी की छुट्टी 20 दिन ही रखी गई है, लेकिन दुर्गापूजा और दीपावली से छठ तक के अवकाश में कटौती हुई है। इस फैसले के साथ ई-शिक्षाकोष और उपस्थिति व्यवस्था में बढ़ती सख्ती को लेकर भी शिक्षक सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं।










