
भागलपुर बैडमिंटन प्रतियोगिता: छह नवंबर को होंगे फाइनल, तीन आयु वर्गों में खिताबी मुकाबले तय
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड इंडोर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो गए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की एकल एवं युगल स्पर्धाओं के खिताबी मुकाबले 6 नवंबर को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों और एकलव्य केंद्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

